गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। मोतिया ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीन एवं पानी निकासी को लेकर उत्पन्न विवाद ने बुधवार की शाम हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी के घर के पानी की निकासी का विरोध करने पर दो सगे भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

घायल भाइयों की पहचान इस दौरान एक भाई के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जबकि दूसरे भाई के शरीर पर तेजाब फेंककर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में दोनों भाई घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना में घायल भाइयों की पहचान डुमरिया गांव निवासी विपिन मंडल और संजय मंडल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम दोनों भाइयों ने अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों द्वारा घर का पानी निकालने और उसके निकासी मार्ग को लेकर विरोध...