गोड्डा, जुलाई 25 -- Godda News: गोड्डा जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। उपायुक्त गोड्डा एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई यानी शनिवार को स्थानीय शुभदा बैंक्वेट हॉल, गोढ़ी दुर्गा मंदिर के सामने, गोड्डा में जनसंवाद-सह-ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी नागरिकों को अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं आम लोगों की शिकायतों को सुनेंगे। प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा...