गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: नारी शक्ति द्वारा संचालित व स्थानीय रौतारा - बढौना स्थित एक मात्र कोचिंग सेंटर डायनामिक कॉमर्स क्लासेज के छात्र - छात्राओं द्वारा सोमवार शाम स्थानीय भागलपुर रोड अवस्थित मोती महल के भव्य सभागार में अपने शिक्षक और विशेष तौर पर अपनी निदेशिका शिक्षक मिताली घोष के लिए भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा, प्रसिद्ध समाजसेवी व चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मो. कामरान ने केक काट कर किया। इस अवसर पर गोड्डा के चर्चित शख्सियतों में से मनीष कुमार सिंह, विवेकानंद शर्मा, संगीत शिक्षक महेश कुमार महेश, मिताली के पिता अजीत कुमार घोष सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे। छात्र - छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं ...