गोड्डा, अगस्त 21 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। ग्रामीण शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने और बच्चों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अडानी फाउंडेशन ने गोड्डा जिले की मोटिया पंचायत अंतर्गत पटवा समरुआ गांव स्थित मिडिल स्कूल पटवा के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

विद्यालय का नवीनीकरण स्कूल का नवीनीकरण छात्रों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और बाल-अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से किया गया। इस पहल के तहत विद्यालय परिसर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए, जिनमें मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, लड़कों एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालयों का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन, विद्यालय परिसर में चारदीवारी का निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाना, हाथ धोने के लिए समर्पित हैंड-वॉश प्लेटफ...