गोड्डा, नवम्बर 13 -- हनवारा बाजार में छठ की खरीदारी Godda News: माागामा प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा को लेकर हनवारा बाजार पूरी तरह छठमय हो गया है। पर्व को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। छठ पर्व की तैयारियों को लेकर व्रती और उनके परिजन बाजार पहुंचकर पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में सूप, दउरा, नारियल, नींबू, ईख, केला, सेब, संतरा, अदरक, हल्दी, मूली, फल-फूल सहित अन्य पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। छठ पूजा में विशेष महत्व रखने वाले सूप, नारियल और नींबू की खरीदारी को लेकर लोगों में ...