Godda News: छठ पूजा से पहले कोयला गांव के काली मंदिर तालाब की सफाई नहीं, जलकुंभी से पटा सरोवर
गोड्डा, नवम्बर 2 -- छठ पूजा की तैयारी और तालाब की स्थिति Godda News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न तालाबों का निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला गांव के काली मंदिर स्थित तालाब की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। तालाब में बड़े पैमाने पर जलकुंभी फैली हुई है, लेकिन अब तक इसकी साफ-सफाई नहीं कराई गई है।तालाब की वर्तमान स्थिति को देखते हुए छठ पूजा की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तालाब का अधिकांश हिस्सा जलकुंभी से ढका हुआ है। ऐसे में छठ व्रतियों को पानी में उतरकर पूजा-अर्चना करने और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में परेशानी हो सकती है। छठ पूजा के दौरान तालाब की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.