गोड्डा, नवम्बर 4 -- छठ पूजा की तैयारियां और कार्यक्रम Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। छठ पूजा के मद्देनजर मूलर्स टैंक की सजावट एवं साफ-सफाई को लेकर रंगीला क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के अध्यक्ष मुकेश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छठ पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पूजा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, रोशनी की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। क्लब के सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता से छठ महापर्व को बेहतर ढंग से मनाने का संकल्प लिया।क्लब के संस्थापक रंजन कुमार ने बताया कि 15 नवंबर को संध्या अर्ध्य के समय बनारस की टीम के द्वारा भव्य गंगा आरती का कार्यक्रम रखा गय...