गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। चोरी के ट्रैक्टर की खरीद बिक्री के खिलाफ गोड्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के फसिया डंगाल में छापेमारी कर एक ब्लू रंग का सोनालिका ट्रैक्टर बरामद किया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मौके से पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के काल्हाचक गांव निवासी भास्कर कुमार और सोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि फसिया डंगाल में चोरी के ट्रैक्टर की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद नगर थाना पुलिस की टीम ने तत्काल छापेमारी की।

ट्रैक्टर की जब्ती छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर के साथ दोनों युवकों को पकड़ ...