Godda News: चुनाव आयोग का पुतला फूंक किसान सभा ने जताया विरोध
गोड्डा, सितम्बर 29 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि झारखंड राज्य किसान सभा की ओर से सोमवार को गोड्डा के कारगिल चौक के समीप चुनाव आयोग का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। पुतला दहन से पहले नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें किसान सभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास कायम रहना जरूरी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।कार्यक्रम में अशोक कुमार साह , पंकज कुमार झा, दशरथ मंडल, सद्दाम, शेखर मंडल समेत किसान सभा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ निकाला विरोध मार्च यह भी पढ़ें- मतदाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.