गोड्डा, अगस्त 11 -- Godda News: खंड के चिहारी पीठ स्थित सिंघेश्वर नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवारी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदर नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा की शुरुआत की। यह शोभायात्रा सुंदर नदी से निकलकर पथरगामा मुख्य चौक, तुलसीकित्ता होते हुए चिहारी पीठ स्थित सिंघेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों के साथ झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: सावन माह की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, निकाली गई कांवर व कलशयात्रा इसके बाद सभी भक्त अपने-अपने घरों क...