Godda News: चिहारी पीठ में जन कल्याण चैती दुर्गा मंदिर के निर्माण का शुभारंभ
गोड्डा, नवम्बर 13 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। प्रखंड के चिहारी पीठ स्थित जन कल्याण चैती दुर्गा मंदिर के नवनिर्माण का कार्य विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पहले पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई गई। इसके बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने बताया कि मंदिर निर्माण की योजना लंबे समय से बनाई जा रही थी, लेकिन विभिन्न कारणों से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। मंदिर काफी पुराना हो जाने और उसकी स्थिति जर्जर होने के कारण समिति के सदस्यों ने इसके नवनिर्माण का निर्णय लिया। अब ग्रामीणों के सहयोग और सामूहिक प्रयास से निर्माण कार्य शुरू हो सका है।उन्होंने समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से मंदिर निर्माण में आर्थिक सहित हरसंभव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.