गोड्डा, जुलाई 27 -- Godda News: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की महागामा प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को महागामा ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर रसोइयों ने नाराजगी जताई और सरकार से अविलंब बकाया भुगतान की मांग की। यह भी पढ़ें- स्कूलों की रसोइयों को साड़ी के लिए दिए गए 500 रुपयेबैठक के मुख्य विषय बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद ने कहा कि संघ के आह्वान पर 18 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक राज्यव्यापी हड़ताल की गई थी। हड़ताल के दौरान 17 मार्च को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर तथा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता में रसोइयों के लिए 10 लाख रूपए का बीमा, वर्ष में दो साड़ी सेट, कार्यक...