गोड्डा, अगस्त 11 -- Godda News: अपात्र होने के बावजूद राशन उठाव करने के मामले में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय की ओर से कमलचक गांव निवासी शारदा देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार साह ने जारी नोटिस में संबंधित लाभुक से 24 घंटे के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

नोटिस का आधार क्योंकि शारदा देवी पति गया प्रसाद के नाम से जारी राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना के लिए निर्धारित अहर्ता पूरी नहीं करता है। एमओ श्री साह ने बताया कि आहार पोर्टल पर प्रदर्शित सूची के आधार पर उनके परिवार के पास चार पहिया वाहन होने की जानकारी सामने आई है। इसके आधार पर परिवार की आर्थिक स्थिति योजना की पात्रता के अनुरूप नहीं मानी गई है।

विभाग की कार्रवाई नोटिस में कहा गया है कि इसके बावजूद राशन कार्ड संख्या 20200098738...