गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: पथरगामा। संवाद सूत्र:- चक्रवात अर्नब के प्रभाव से पथरगामा प्रखंड सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात से ही क्षेत्र में हल्की से मध्यम गति की बारिश हो रही है। लगातार वर्षा और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। बारिश का असर आम जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी देखने को मिल रहा है। इस वर्ष बारिश की कमी के कारण किसानों को धान की खेती में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। शुरुआती दिनों में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हुई थी। यह भी पढ़ें- Katihar News: चक्रवाती असर से बदला मौसम, कटिहार में तीन दिन बारिश के आसार वहीं, बाद में फसलों को पानी की जरूरत पड़ने पर कई किसानों को पंप और मोटर के सहारे खेतों में पटवन करना पड़ा, जिससे खेती ...