गोड्डा, अक्टूबर 26 -- पुल के पास सड़क धंसने से बढ़ा दुर्घटना का खतरा Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारखंड और बिहार को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग चकचामू और डुमरिया गांव के बीच बना पुल के पास एप्रोच पथ धंस जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सड़क और पुल के मिलान स्थल पर गड्ढा बन जाने तथा सड़क का हिस्सा धंसने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि थोड़ी सी चूक भी वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। पुल के पास सड़क धंसने से दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। रात के अंधेरे में गड्ढे का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है। वहीं,भारी वाहनों के ...