गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के रेशम्बा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यालय परिसर की घेराबंदी नहीं होने के कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। स्कूल परिसर पूरी तरह खुला रहने के कारण मवेशी भी बेखौफ होकर विद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे एक ओर जहां विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावकों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों के अनुसार विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई करते हैं। इसके बावजूद स्कूल परिसर की सुरक्षा के लिए अब तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इससे विद्यालय के शैक्षणिक माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। मवेशियों के प्रवेश से गंदगी की समस्या विद्यालय परिसर खुला रहने का स...