गोड्डा, अगस्त 21 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि: महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घाट भंडारीडीह गांव में मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

समस्या की गंभीरता ग्रामीणों के अनुसार, बारिश होने के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है। कई स्थानों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।

विद्यालय के समीप गड्ढा इसी मार्ग पर माल भंडा...