गोड्डा, जुलाई 13 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के घनी आबादी वाले और अव्यवस्थित तरीके से बसे कई मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष बरसात लोगों के लिए बड़ी परेशानी लेकर आती है। बीते दिनों हुए दो घंटे की बारिश के बाद भी शहर के कई इलाकों में अब तक जलजमाव बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ओर जहां अच्छी बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आती है, वहीं शहर के कई मोहल्लों के लोगों के लिए यही बारिश मुसीबत बन जाती है। हाल की बारिश के बाद वार्ड संख्या 3, 7 और 10 के कई घरों में पानी घुस गया। कई गलियां तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया।

जल निकासी की समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की स्थायी ...