गोड्डा, अगस्त 21 -- Godda News: महागामा, प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में साध बाबा पूजा को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान थाना प्रभारी विकास कुमार ने जिस सहज अंदाज में कराया, उसकी ग्रामीणों के बीच खूब सराहना हो रही है। विवाद की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर पूरी स्थिति को समझा।

विवाद का कारण बताया जाता है कि साध बाबा पूजा के लिए निर्धारित खाली प्रांगण पर कथित अतिक्रमण को लेकर कई दिनों से ग्रामीणों में नाराजगी थी। पूजा की तैयारियों में परेशानी आने के कारण मामला धीरे-धीरे विवाद का रूप लेने लगा था। इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल पहल की और गांव पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी।

समाधान की प्रक्रिया उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी समस्या का समाधान आपसी बा...