Godda News: गोढ़ी चौक पर फल दुकान में लगी आग, ढाई लाख रुपये तक का नुकसान
गोड्डा, अक्टूबर 29 -- दुकान में आग से भारी नुकसान Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोढ़ी चौक पर मंगलवार की देर रात फल की दुकान में आग लगने से दुकानदार मिथुन कुमार को भारी नुकसान हुआ है। दुकान के अंदर रखे फल, ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। दुकानदार के अनुसार, आग लगने से करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी दुकान की कमाई से पूरे परिवार का भरण पोषण होता है। मिथुन कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वह आनन फानन में दुकान पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे फल और ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य सामान को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.