गोड्डा, अगस्त 21 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। बारिश के मौसम में शहर के गोड्डा हंसडीहा मुख्य मार्ग पर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Godda News: घाट भंडारीडीह की मुख्य सड़क पर जलजमाव राहगीर परेशानगड्ढों की समस्या बिजली ऑफिस से सरकंडा चौक के आगे तक सड़क पर जगह जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे अब पानी से भर गए हैं। नगर चौक के पास भी सड़क के गड्ढों में पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पानी भरने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के बाद इस मार्ग पर कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है। सड़क की बनावट और जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बारिश का पानी नालियों में जाने के बजाय सड़क पर ही जमा रहता है। पानी से भरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए स...