गोड्डा, अगस्त 6 -- Godda News: गोड्डा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में हुई बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। शहर के करीब 90 प्रतिशत वार्डों में बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वार्ड संख्या 2, 5, 7 मुख्य मार्ग सरकंडा के पास सहित कई अन्य वार्डों की गलियां, मोहल्ले, सड़कें और मुख्य मार्ग पानी में डूबे हुए हैं। जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। शहर के लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात शुरू होते ही यही स्थिति बन जाती है। मोहल्लों की गलियां तालाब का रूप ले लेती हैं और मुख्य सड़कों पर भी पानी जमा रहने से आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई जगहों पर घरों के आंगन तक पानी पहुंच गया है, ज...