गोड्डा, अगस्त 14 -- Godda News: निज प्रतिनिधि, गोड्डा। श्रावण मास के शुभ अवसर पर लोहिया नगर स्थित श्री ओंकारेश्वर नाथ धाम, हनुमन्त अखाड़ा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश लेकर धार्मिक जयघोष के साथ कथा स्थल की ओर रवाना हुईं। कलश शोभायात्रा की शुरुआत शिवपुर शिवगंगा तालाब से हुई। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालुओं की टोली कलश लेकर कथा स्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान भक्ति गीतों और धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा。

आयोजन की जानकारी आयोजकों ने बताया कि 13 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक श्री ओंकारेश्वर नाथ धाम, हनुमन्त अखाड़ा मंदिर परिसर म...