गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: बाबा गणिनाथ गोविंद जी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 5 सितंबर को आयोजित बाबा गणिनाथ गोविंद जी पूजन समारोह सह हलवाई सम्मेलन पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में हलवाई समाज की माताएं, बहनें, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषि बाबू, बरहरवा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय यादव उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- Gaya News: विधानसभा व पर्षद में हलवाई समाज की संख्या और बढ़ेगी : उप नेतासमारोह का आरंभ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद...