गोड्डा, अगस्त 14 -- Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा में पिछले दो दिनों से एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मानसून के दौरान पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, वहीं अब तेज धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप का असर देखने को मिल रहा है और दोपहर होते होते गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं।

गर्मी और उमस का प्रभाव बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों को उम्मीद थी कि मानसून के दौरान गर्मी से राहत बनी रहेगी। लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। इसके साथ ही वातावरण में नमी अधिक होने से उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।...