गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: गोड्डा। जिला मुख्यालय स्थित शुभदा बैंक्विट हॉल में रविवार को धूमधाम और उत्साह के साथ झारखंड आदिवासी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त लोकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव के दौरान आदिवासी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के माध्यम से झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति की आकर्षक झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र विभिन्न, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नगर भवन दुलाडीह में आज होग...