गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को गोड्डा शहर समेत आसपास के इलाकों में उत्सव का माहौल रहा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में छोटे छोटे पंडाल सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना और भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। शहर के शिवपुर स्थित बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। वहीं प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ठाकुरबाड़ी में आकर्षक सजावट के साथ भगवान श्रीकृष्ण की जन्मलीला को दर्शाया गया है। यहां देर रात विशेष पूजा अर्चना के बाद मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा में जन्माष्टमी का उल्लास, जगह जगह आयोजन जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर बच्चों को ...