गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। त्योहारों का मौसम है। आगामी दिनों में दिवाली, काली पूजा, माहपर्व छठ पूजा और जगद्धात्री पूजा का समय है। बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में मिलावटखोरों के सक्रिय होने की आशंका भी बढ़ जाती है। मुनाफा कमाने के लिए कुछ दुकानदार मिलावटी, दूषित या खराब खाद्य पदार्थ बेचते हैं, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह हैं। वहीं, मिठाई की गुणवत्ता के साथ साथ सही वजन भी ग्राहकों के लिए अहम है। पड़ताल में सामने आया कि गोड्डा में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के लिए अपनी प्रयोगशाला नहीं है। नमूनों को जांच के लिए रांची भेजना पड़ता है, जिससे रिपोर्ट आने में 15 दिन से एक माह तक का समय लग जाता है। दूसरी ओर, नाप-तौल विभाग में भी मानवबल की कमी सामने आई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका में नही...