गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी के मामलों का त्वरित उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गोड्डा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोड्डा नगर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से लोडेड देशी कट्टा, चोरी की दो बैट्री तथा विभिन्न कंपनियों की चार मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं । यह कार्रवाई गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-146/26, 11 अगस्त के अनुसंधान के क्रम में की गई। मामले में दर्ज बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत फरार एवं वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की।

घर में...