गोड्डा, अक्टूबर 28 -- रितेश मेमोरियल क्रिकेट मुकाबलों में गोड्डा की जीत Godda News: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित रितेश मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट मुकाबले में गोड्डा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माउंट एससीसी स्कूल, पोड़ैयाहाट को 5 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही गोड्डा क्रिकेट एकेडमी लगातार दूसरी जीत की साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई। मुकाबले में गोड्डा क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए माउंट एससीसी स्कूल, पोड़ैयाहाट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 108 रन पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। अभय रंजन ने सर्वाधिक 31 रन की पारी खेली। इसके जवाब में गोड्डा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 14.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिय...