गोड्डा, अक्टूबर 12 -- Godda News: पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने और विद्यालयों में पर्यावरण संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से ईको क्लब में बेहतर प्रदर्शन करने वाले गोड्डा जिले के 30 विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक विद्यालय को एक एक अलमारी प्रदान की गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी वाघ पवन शालिग्राम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालयों के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी संजय कुमार, विभाग के सुमन कुमार, सौरभ परासर, मनीष चौधरी, निरंजन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विभाग की ओर से विद्यालयों में ईको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया ...