Godda News: गेरुआ नदी में स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी।
गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के राहा पंचायत अंतर्गत गोरगामा गांव में शनिवार को उस समय मातम पसर गया, जब गांव का 18 वर्षीय युवक गेरुआ नदी में स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में डूब गया। युवक की पहचान गोरगामा निवासी भारत मंडल के पुत्र सोनी कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। देर तक नदी में तलाश जारी रहने के बावजूद युवक के नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, बसंतराय थाना क्षेत्र में गोरगामा गांव के सामने से गुजरने वाली गेरुआ नदी में सोनी कुमार अपने दो साथियों रूपेश कुमार और विक्रम कुमार के साथ स्नान करने गया था। बताया जाता है कि तीनों युवक नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सोनी अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.