Godda News: गेरुआ नदी में बांस का जाल डालकर मछली का शिकार, संरक्षण पर उठे सवाल
गोड्डा, अगस्त 14 -- Godda News: महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी गेरुआ नदी में बांस का जलकर लगाकर धड़ल्ले से मछली का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। नदी के बीचो बीच में बांस के जलकर को बनाकर घेराबंदी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह मछली पकड़ने से छोटी-बड़ी सभी मछलियां जाल में फंस रही हैं। इससे नदी के मत्स्य संसाधन और जलीय जीवों के संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी में बांस की घेराबंदी कर लगाए गए जाल को काफी समय से हटाया नहीं गया है। जाल के बीच से पानी का बहाव तो जारी है, लेकिन मछलियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। नदी में आने-जाने वाली मछलियां जाल में फंस जाती हैं।ग्रामीणों ने बताया कि जाल में केवल बड़ी मछलियां ही नहीं, बल्कि छोटी मछलियां भी फंस रही हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.