गोड्डा, जुलाई 19 -- Godda News: गोडडा प्रतिनिधि। बैठक में उपायुक्त के द्वारा गृहरक्षकों के चयन की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करते हुए चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित नियमावली के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयन की प्रत्येक प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप संपन्न की जाए, ताकि योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने समिति के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखें तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि टेक्निकल दक्षता परीक्षा सभी पदों हेतु निर्धारित समय-सारिणी एवं मानकों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं। यह भी पढ़ें- झारखंड क्षे...