गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: गोड्डा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने नगर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खेप, नकद राशि, नेपाली करेंसी, लैपटॉप, माप-तौल मशीन, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंतर-जिला स्तर पर नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुलजारबाग निवासी अशोक कुमार अपने घर पर साहेबगंज से आए मोहन कुमार साह के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की थोक एवं खुदरा ...