Godda News: गुजरात के केमिकल प्लांट में भीषण ब्लास्ट, झारखंड के तीन युवकों की मौत
गोड्डा, अक्टूबर 18 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। गुजरात के एक केमिकल प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट में झारखंड के तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सकरी फुलवार पंचायत के सलगाटांड़ गांव में मातम पसर गया। मृतकों में सलगाटांड़ गांव निवासी विनोद सिंह भी शामिल हैं, जबकि दो अन्य युवक दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले सगे भाई बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद विनोद सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्लास्ट में क्षत-विक्षत हो गया विनोद सिंह का शव : जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रोजगार की तलाश में गुजरात गए थे और वहां एक केमिकल प्लांट में काम कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.