गोड्डा, नवम्बर 19 -- गोड्डा में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला खेल कार्यालय द्वारा (भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता) के अंतर्गत जिलास्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 19 एवं 20 नवंबर को मुख्यालय अवस्थित प्लस टू हाईस्कूल ग्राउंड एवं राजकचहरी ग्राउंड के अलावा बायोडायवर्सिटी पार्क एवं महागामा के राजेंद्र स्टेडियम में जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम सह गायन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 21 नवंबर को स्थानीय शुभदा बैंक्वेट हॉल में किया जा रहा है। उक्त आशय का निर्णय मंगलवार को जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो की अध्यक्षता में विभिन्न खेल संघों एवं कलादल प्रमुखों की इंडोर स्टेडियम में आय...