गोड्डा, अक्टूबर 6 -- Godda News: देवडांढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम टोला देवडांढ़ गांव में सोमवार को खेलते-खेलते डोभा में डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रुमला किस्कू (10) और शिवानी किस्कू (8) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

माँ की अनुपस्थिति दोनों बच्चियों के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां ही दोनों का पालन-पोषण कर रही थी। बताया जाता है कि सोमवार को दोनों बच्चियों की मां ईंट भट्ठे पर काम करने गई थी। इसी दौरान दोनों बच्चियां घर के पास खेलते-खेलते कुछ दूरी पर स्थित डोभा के पास पहुंच गईं।

दुखद घटना खेलते समय छोटी बच्ची अचानक डोभा के पानी में गिर गई। उसे डूबता देख बड़ी बच्ची ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी पानी में चली गई। देखते ही देखते दोनों बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं और मौके पर ...