गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: महगामा (प्रतिनिधि)। पंचायत जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैये के कारण महगामा प्रखंड का खेरैया गांव इन दिनों नारकीय बन चुका है। गांव की मुख्य सड़क किनारे महज 20 फीट नाला निर्माण अधूरा रहने से पूरी सड़क जलमग्न हो गई है। इस घोर लापरवाही का खामियाजा रोज सैकड़ों राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।ग्रामीण जुबैर अहमद,शाहबाज आलम,रजी अहमद, मुबारक करीम, महफूज आलम का साफ कहना है कि यदि सड़क किनारे सिर्फ 20 फीट नाले का निर्माण पूरा कर लिया जाता, तो मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा नहीं होता। लेकिन पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार की घोर उदासीनता के कारण काम को बीच में ही लटका दिया गया। अब नालियों का बदबूदार पानी सड़कों पर जमा होकर संक्रामक बीमारियों को न्यौता दे रहा है। बारिश होने पर स्थिति और बनी रहती है।आने...