गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। झारखंड मुक्ति मोर्चा गोड्डा की विस्तारित बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति, नगर समिति, प्रखंड समिति, जिला समिति के पदाधिकारियों के अलावा केंद्रीय समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- झामुमो ने बनाई चरणबद्ध आंदोलन की रणनीतिबैठक में आक्रोश बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में विधेयक को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस विधेयक के विरोध में चरणबद्ध तरीके से व्यापक आंदोलन चलाएगा। पार्टी नेताओं ने आरोप ...