गोड्डा, अगस्त 1 -- Godda News: गोडडा प्रतिनिधि । समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की चर्चा बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, पीवीटीजी परिवारों के लिए संचालित डाकिया योजना, आधार सीडिंग, ई केवाईसी, नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री चना-दाल वितरण योजना सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एनएफएसए के अंतर्गत राशन वितरण में धीमी प्रगति वाले प्रखंड पथरगामा, सुंदरपहाड़ी, बौआरीजोर ठाकुरगंगटी पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने हर महीने के 25 तारीख से पूर्व शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने एवं खराब ...