गोड्डा, नवम्बर 4 -- गंगटा काली मंदिर में केदारनाथ थीम का पंडाल Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। काली पूजा को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा समितियों और मंदिर प्रबंधन की ओर से आकर्षक सजावट और भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में गोड्डा के गंगटा स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। मंदिर परिसर में इस वर्ष केदारनाथ मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। कारीगर दिन-रात मेहनत कर पंडाल को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने में जुटे हुए हैं। केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार किए जा रहे पंडाल को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। पंडाल की सजावट और निर्माण कार्य पूरा हो...