Godda News: कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन तुलसीकित्ता शिव मंदिर में मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठीहार, उमड़ी भक्तों की भीड़
गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की छठीहार का आयोजन पथरगामा के तुलसीकित्ता अंदर बाजार स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। छठीहार को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक माहौल बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। छठीहार को लेकर कृष्ण भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, जिससे मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार नजर आया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की छठीहार पूजा संपन्न होने के बाद अंत में सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कृष्ण की छठी पर पंच मंदिर ठाकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.