गोड्डा, जुलाई 7 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर झालसा के 90 दिवसीय इंटेंसिव जागरूकता कार्यक्रम के तहत 6 जुलाई को सदर प्रखंड क्षेत्र के मछिया सिमरडा पंचायत के रंगमटिया, चिलौना व हरिपुर गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र इंतेखाब आलम व बासुदेव मणि नंदन कुमार ने ग्रामीणों को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में पोस्को एक्ट लाया गया है। इस एक्ट में पीड़िता को पुनर्वास के तहत मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। वही, आरोपी को सजा का प्रावधान दिया गया है। कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज का विकास संभव है। इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से बताया गया। इसके अलावा बाल विवाह, साइबर ठगी, ...