Godda News: कुरमन रेलवे अंडरपास में जलजमाव और अधूरे कनेक्टिंग रोड से ग्रामीण परेशान
गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: गोड्डा के कुरमन गांव में रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या और अधूरे कनेक्टिंग रोड को लेकर कुरमन दुर्गा पूजा समिति एवं ग्रामीणों ने गोड्डा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में अंडरपास में पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिससे आम लोगों के आवागमन में परेशानी होती है। खासकर दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए अंडरपास से ले जाने में भी ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, शुरुआत में रेलवे की ओर से यहां एक अंडरपास का निर्माण कराया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों की मांग और प्रयास के बाद एक अतिरिक्त छोटा अंडरपास भी बनाया गया, लेकिन दोनों अंडरपास को जोर के पुल से जोड़ने वाली कनेक्टिंग सड़क का कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.