गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के डेरमा मोड़ से कोरियाना बाजार तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण हुए अभी कुछ ही महीने बीते हैं, लेकिन सड़क की स्थिति धीरे-धीरे खराब होने लगी है। कई जगह सड़क की सतह उखड़ने लगी है और जगह-जगह गिट्टी दिखाई देने लगी है। जिससे हादसे का खतरा सताने लगे हैं। नई सड़क के इस तरह खराब होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों की नाराजगी ग्रामीणों का कहना है की सड़क निर्माण के समय लोगों को उम्मीद जगी थी की अब आवागमन की समस्या दूर होगी, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति देखकर गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार डेरमा मोड़ से कोरियाना बाजार तक की यह सड़क आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी...