गोड्डा, सितम्बर 13 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेमोतरी गांव में शुक्रवार रात कीटनाशक का सेवन करने से 14 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान नेमोतरी गांव निवासी किरण कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात किरण कुमारी ने कथित तौर पर गेहूं में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। किशोरी की हालत खराब होते देख परिजन घबरा गए और उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन रात करीब 10 बजे किशोरी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उसका इलाज शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन स्...