गोड्डा, जुलाई 24 -- Godda News: महागामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयला के गंगटा टोला, वार्ड संख्या-6 की मुख्य सड़क इन दिनों कीचड़मय होकर ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। मुख्य सड़क मार्ग से गंगटा टोला को जोड़ने वाली इस सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हल्की बारिश के बाद सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जबकि बारिश के दिनों में सड़क पूरी तरह दलदल में बदल जाती है। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत...