गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एमपीडब्ल्यू) ने काला बिल्ला लगाकर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने 18 वर्षों से संविदा एवं अनुबंध पर कार्यरत एमपीडब्ल्यू (पुरुष) कर्मियों का स्थायी समायोजन एवं नियमितीकरण करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- नई भर्ती के खिलाफ एमपीडब्ल्यू संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरूआंदोलन की प्रक्रिया कर्मियों ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के 68 तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता के 550 पदों के लिए जारी विज्ञापन उनके हितों के प्रतिकूल है उनका कहना है कि वर्ष 2016 से वे सृजित पदों के विरुद्ध ल...