गोड्डा, अगस्त 10 -- Godda News: पोडै़याहाट प्रखंड परिसर में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप यादव, विशिष्ट अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू और झामुमो जिला युवा अध्यक्ष राजेश हांसदा की टीम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आदिवासी समाज को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा: रमाशंकर सिंह पटेल-1विधायक का संदेश समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाएं और कलम की ताकत को हथियार बनाकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें...